काव्या कमरे में आई और अपनी भारी साड़ी बदलकर एक साधारण सी कॉटन की साड़ी पहन ली। फिर वो चुपचाप जाकर उस सोफे पर सिकुड़ कर लेट गई।
उसने हमेशा अपने मन में ये हसीन कल्पना की थी कि शादी के बाद वो अपनी रातों में सुंदर-सुंदर नाइटियां पहनेगी... लेकिन यहाँ के हालात देखकर जाहिर था कि ऐसी कोई गुंजाइश नहीं थी। आर्यन पहले ही उसके ब्लाउज को लेकर इतना भयंकर तमाशा कर चुका था—अगर उसने नाइटी पहनने की जुर्रत भी की, तो शायद वो उसे वर्मा मेंशन से ही बाहर निकाल फेंकेगा। वैसे भी वो नाइटी वाला आइडिया उसका अपना तो था ही नहीं।









Write a comment ...